महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए गांव रिवासा में कनीना रोड स्थित बालाजी मंदिर के सामने रतन लाल मिस्त्री की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई इस सेवा में ठंडे मीठे शरबत की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
मिशन जनसेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने रतन लाल मिस्त्री का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य में श्रीपाल सहित अनेक युवाओं और बच्चों ने शरबत वितरण में सहयोग किया।