फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट वही, पैकिंग का साइज वहीं, मगर तौल कम

Fri, 06 Nov 2015 12:34 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के मद्देनजर मिठाई आदि में लगातार मिल रही मिलावट की शिकायतों को देखते हुए लोग अब उपहार में ड्राई फ्रूट देने लगे हैं। इसके अलावा पैकिंग के अन्य खाद्य पदार्थ भी चलन में हैं। इस समय इसकी बिक्री में तेजी आई है। लेकिन चौंका देने वाली बात ये है पैकिंग में सामान बेचने वाली कंपनियां तोल में धोखा कर रहीं हैं। खास बात ये हैं कंपनियों ने रेट तो पिछले साल की तरह की रखे हैं लेकिन तोल कम कर दी है।
विज्ञापन


दीपावली पर बाजार में ड्राई फ्रूट की बहार है। अनेक दुकानें ड्राई फ्रूट के पैकिंग से सजने लगी हैं। गत तीन-चार वर्षों से  मिठाईयों, मावा आदि में मिलावट की खबरें आने के बाद लोगों की पसंद भी ड्राई फ्रूट व अन्य पैकिंग के आइटम बनते जा रहे हैं। जिसके कारण इन दिनों गिफ्ट आइटम, पंसारी व कंफेक्शनरी की दुकानों में ऐसे आइटमों की बहार सी आ गई है। ये 200 रुपये की पैकिंग से 2000 रुपये तक की पैकिंग में उपलब्ध हैं।

ड्राई फ्रूट कम, नमकीन ज्यादा
इस बार ड्राईफ्रूट और अन्य पैकिंग का सामन बनाने वाली कंपनियों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। कंपनियों ने अपनी पैकिंग का रेट तो गत वर्ष की तरह ही रखा है मगर अंदर आने वाले सामान में ड्राईफ्रूट काफी कम कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को इस बार कम ड्राई फ्रूट उसी रेट में दिया जाएगा। मसलन 250 ग्राम के एक पैकेट में गत वर्ष जहां 90-90 ग्राम ड्राई फ्रूट तथा शेष नमकीन, कुरकुरे व रसगुल्ले होते थे, उसी पैक में अब 90 की बजाए 70-70 ग्राम ड्राई फ्रूट डाले गए हैं।
विज्ञापन


बाजार में अलग स्टोर में अलग रेट
ड्राई फ्रूट के दामों में बाजार व स्टोर के रेट में फर्क है। बाजार में काजू और बादाम सस्ते रेट में उपलब्ध हैं तो स्टोर में ये महंगे हैं। वहीं गत वर्ष की तूलना में इनके रेट कुछ बढ़े हैं।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट     बाजार    स्टोर प्रति किलो
काजू        600       700-800
बादाम       800        850-900
किशमिश    250        400-500
अखरोट     400       900

गत वर्ष और इस वर्ष की तूलना
ड्राई फ्रूट     गत वर्ष   इस वर्ष रुपये प्रति किलो
बाजार में
काजू       600       600-700
बादाम      800        800-850
किशमिश   300        250-300
अखरोट    400-500   500-600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें