फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी नहर में मिले दो मोर्टार

Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूखी नहर में मिली दो मोर्टार
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव झगड़ोली के पास सूखी नहर में सेना के प्रयोग में आने वाले दो मोर्टार मिलनेे से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्टार को अपने कब्जे में लेेकर पुराने थाने परिसर में गड्ढा खोदकर रखवाया। पुलिस ने हिसार छावनी से सेना केे बम निरोधक दस्ते को बुलवाया है ताकि यह पता चल सके कि ये मोर्टार सक्रिय है या नहीं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी केे अनुसार वीरवार सुबह गांव झगड़ोली की नहर के पास कुछ गांव के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों को नहर में पड़े दो कुछ विचित्र से खिलौने दिखाई पड़े। उन्होंने यह जानकारी  ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। महेंद्रगढ़ के डीएसपी ब्रहम सिंह के नेतृत्व में मौके में पहुंची पुलिस ने मोर्टार को अपने कब्जे में लिया। इनमें से एक मोर्टार पूरा है जबकि दूसरा अधूरा है। पुलिस ने सावधानी के तौर पर इन्हें कब्जे में लेकर पुराना थाना परिसर में गड्ढा खोद कर रखवा दिया है।
सूचना पाकर स्थानीय थाना परिसर में पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने पत्रकारों से बताया कि ये मोर्टार केवल सेना के प्रयोग में आते हैं। ये यहां कैसे पहुंचे, ये सक्रिय है या नहीं, अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस जांच आरंभ करने के साथ-साथ विभाग के उच्चाधिकारियों सहित हिसार छावनी में सेना को भी सूचित कर दिया है ताकि उनकी बंब निरोधक टीम यहां पहुंच कर इन मोर्टार का निरीक्षण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें