फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में चालकों की टीम रही विजेता

विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विद्यालय डीन जेपी यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। आरपीएस स्कूल नारनौल में रविवार को श्रमिक दिवस मनाया गया। इस दौरान चालक-परिचालक, चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य बाबूलाल यादव ने किया। जबकि विद्यालय डीन जेपी यादव, उपप्राचार्य सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं की मटका दौड़, चालक-परिचालकों की दौड़ व वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को विद्यालय डीन जेपी यादव व प्राचार्य बाबूलाल यादव ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चालक व परिचालकों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें चालकों की टीम प्रथम व परिचालकों की टीम द्वितीय स्थान पर रही। चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों की मटका दौड़ में संतोष प्रथम, रीना दूसरे तथा आरती तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं महिला स्वीपर की मटका दौड़ में अनीता प्रथम, कमलेश द्वितीय व सोनू ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं पुरूषों की 50 मीटर दौड़ में देशराज प्रथम, नरेश कुमार द्वितीय व रामकिशन तृतीय स्थान पर रहा। उक्त प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षक कुलदीप, मुकेश कुमार, अजय कुमार, प्रवीण, प्रदीप, नवीन, विनय, नीरू व मनोज आदि की देखरेख में करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें