फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टूटी सड़क से वाहन चालक परेशान, निर्माण करने की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 16जर्जर हालत में अटेली से कुंजपुरा जाने वाला सड़क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली से कुंजपुरा को जाने वाले मार्ग की खस्ता हालात होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से वाहनों का निकलना तो दूर की बात, पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। इसको लेकर गांव के पूर्व सरपंच रणवीर सिंह, महावीर सिंह, राजाराम, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, हरिश्चंद्र, खुशीराम, योगेश कुमार, मनजीत सिंह, लोकेश कुमार आदि का कहना हैं कि यह सड़क मार्ग ताजपुर, तोबडा, फतेहपुर, भीलवाड़ा, कुंजपुरा आदि गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

इस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क मार्ग को दुरुस्त करने में लापरवाही बरत रहा है। विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संबंधित विभाग को इस टूटी सड़क के बारे में काफी बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन फिर भी यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है, जिसको लेकर आए दिन दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा हैं कि इस सड़क मार्ग का पुनर्निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें