फोटो 15- सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराने के कारण शॉट-सर्किट
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराकर शॉट-सर्किट होने से एक ट्रक में आग लग गई। डिवाइडर से ट्रक के टकराने पर आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ने ट्रक को रास्ते से हटवाया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम के सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार सुबह ट्रक चंडीगढ़ की तरफ से पेपर रोल लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बहालगढ़ के पास पहुंचा तो अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसकी डिवाइडर से टक्कर हो गई। डिवाइडर से टक्कर लगते ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक में अचानक शॉट-सर्किट होने से आग लग गई। ट्रक में आग लगने से अंदर रखे पेपर के रोल जलकर राख हो गए। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, कर्मियों ने आग को बुझाया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक को साइड में करवाया।
हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
ट्रक में आग लगने के बाद उसके सड़क पर डिवाइडर के पास फंसने से हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। बाद में ट्रक को हाईवे से हटाने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
-
एक ट्रक सुबह दिल्ली की तरफ जा रहा था, जो अचानक एक अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया। शॉर्ट सर्किट होने से ट्रक में आग लगने से अंदर रखे पेपर रोल जलकर राख हो गए। सुबह 6:12 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली तो तीन गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया।
सुमित लोहचब, उप दमकल अधिकारी, सोनीपत