फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चालक ने ही परिचालक के बैग में रखा था कट्टा, साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर-06 सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक के बैग से अवैध देसी कट्टा मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि परिचालक को आपसी रंजिश के चलते साजिश के तहत फंसाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बस चालक ने ही कथित तौर पर परिचालक के बैग में कट्टा रखकर पुलिस को सूचना दी थी। मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने चालक जितेंद्र निवासी गांव पचगांव जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि 6 नवंबर को डायल-112 पर हिसार से जयपुर जा रही रोडवेज बस में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सिंघाना रोड पर बस रुकवाकर तलाशी ली तो परिचालक के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से पता चला कि 2 नवंबर को चालक और परिचालक के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में चालक जितेंद्र ने कथित तौर पर परिचालक को फंसाने की योजना बनाई। पुलिस ने 7 नवंबर को आरोपी को गांव पचगांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें