फोटो नंबर-28अटेली मंडी के पुराना बस स्टैंड पर हादसे के बाद घटना स्थल पर जमा भीड़। संवाद
मंडी अटेली। कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते वह नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई।
हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामोतार निवासी अटेली, हिमांशु निवासी अटेली, टिवंकल निवासी नारनौल, कृष्णा निवासी कलगांव, ललित निवासी दुबलाना और इंद्रावती निवासी गोद बलाहा के रूप में हुई है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।