फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्ज से बचने को कार पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। कर्ज की किस्तें नहीं चुका पाने और फाइनेंस कंपनी से कार जब्त होने के डर से एक युवक ने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। पुलिस ने 10 सितंबर की शाम गहली चौक पर वाहन जांच के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी। चालक सुनील निवासी सरेली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी नंबर प्लेट लगी कार नारनौल से गोद बलाहा की ओर जाएगी। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस ने कार को रोककर जांच की। कार की आगे की नंबर प्लेट पर नंबर अंकित था, जबकि पीछे की प्लेट गायब थी। चालक से गाड़ी के कागजात मांगे गए लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालान मशीन से नंबर की जांच की तो वाहन का मालिक रणबीर सिंह निवासी नांगल जमालपुर, रेवाड़ी मिला। पूछताछ में सुनील ने बताया कि कार पर अधिक कर्ज था और वह किस्तें नहीं चुका पा रहा था। उसे डर था कि फाइनेंस कंपनी कार जब्त कर लेगी। इसी वजह से उसने नंबर प्लेट बदल दी, ताकि वाहन की पहचान न हो सके और चालान भी उसके नाम पर न आए।
सुनील ने बताया कि उसके दोस्त हरेंद्र निवासी दनचौली ने फर्जी नंबर प्लेट बनवाकर दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें