फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्राॅला में सामान भरकर नोएडा गया चालक फरार, केस दर्ज

Sun, 19 May 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में ट्रॉला में सामान भर नोएडा गया चालक व उसका बेटा फरार हो गया। इसके साथ चालक किराये के रुपये भी लेकर चला गया। पुलिस ने ट्रॉला मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में ढाणी बणिया वाली तन नांगल कालिया निवासी परमानंद ने बताया कि उसके पास एक ट्रॉला है। उसे नांगल चौधरी निवासी हवासिंह चलाता है। 11 अप्रैल को चालक व उसका बेटा आशीष विनायक स्टोन क्रशर स्यालोदड़ा राजस्थान से पाउडर भरकर गणपति इंटर प्राइजेज नोएडा उत्तर प्रदेश में पहुंचाने के लिए माल लेकर गए थे। इसके बाद 12 अप्रैल को माल उतारकर 2 चक्करों के किराये के रुपये 63,000 रुपये लेकर वापसी के लिए रवाना हुए थे। 12 अप्रैल को करीब साय साढ़े चार बजे चालक हवासिंह से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह नांगल चौधरी बाइपास पर है, लेकिन चालक हवासिंह व उसका लड़का गाड़ी और किराया लेकर नांगल चौधरी नही पहुंचे। अब हवासिंह का मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर गए तो उसकी पत्नी ने कहा कि हमें नहीं मालूम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें