फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई न आने पर लगाया जाम

Tue, 14 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पेयजल किल्लत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राव तुलाराम कॉलोनी और सतनाली रोड निवासी सोमवार को पेयजल सप्लाई न आने पर भड़क गए। उन्होंने महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने सतनाली चौक पर खाली मटके रखकर एवं सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। जाम के कारण लगभग सवा घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन


कॉलोनी वासी मंजू, शर्मिला, प्रेम, कृष्णा, संतोष, सुनीता, पूनम, रेखा, कृष्णा, सावत्री, सपना आदि महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में पिछले दो महीने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। वो इस समस्या को लेकर विधायक एवं मंत्री से लेकर सीएम विंडो, वित्तायुत, उपायुक्त, एसडीएम से अनेकों बार पेयजल की समस्या के समाधान के लिए गुहार कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वे बाहर से पानी के टैंकर मंगवाकर पेयजल से गुजारा कर रहे हैं। इसलिए मजबूरी में कालोनी वासियों को जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने जाम लगाने वाले को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने थाना प्रभारी की एक न सुनी। थाना प्रभारी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ एमसी गोयल को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीओ गोयल मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। उसके बाद कॉलोनी वासियों को पेयजल के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। उसके बाद ही उन्होंने जाम खोला। इस दौरान, सुरेंद्र बंटी, बीरमती, नेहा, सीमा, कैलाश देवी, राजेश, बिमला, उर्मिला, संसार, पुष्पा, मीना, शांति, कौशल्या, सरोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें