फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल पाइप लाइन लीक, सड़क पर फैलने लगा पानी

Sat, 15 Feb 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04मोहल्ला चौधरियान में लीकेज पेयजल लाइन से निकल कर सड़क पर जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में कई स्थानों पर इन दिनों पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जांच नहीं होने के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। शहर के मोहल्ला चौधरियान में गुरुद्वारे के पास, पुल बाजार, खड़खड़ी, मिश्रवाड़ा आदि कई स्थान ऐसे हैं। जहां पानी की लाइन लीक होने के कारण पानी निकलता रहता है। पाइप लाइन लीकेज होने के कारण जहां कई लीटर पानी सड़क पर निकल कर बर्बाद हो रहा है। वहीं यह समस्या जल संरक्षण अभियान को भी ठेंगा दिखा रही है। जल संरक्षण को लेकर विभाग द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह पाइप लाइन लीकेज रहने से घरों में भी गंदा पानी आता है। इसके पीने से लोग बीमार भी हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि अब आगे गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में लीकेज पाइप लाइन को ठीक करवाना चाहिए। जिससे पानी की बर्बादी न हो और लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए मिल सके। इस तरह की समस्या महिला आईटीआई से महिला थाने तक बनाई जाने वाली सड़क पर भी हो रही हैं। जिसके चलते सड़कों पर पानी फैला रहता है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन
पानी की पाइप लाइन में लीकेज होने की कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी कही पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पानी बह रहा है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। -नितिन कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें