फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का समाज पर पड़ता है विपरीत प्रभाव : डॉ. पूर्ण प्रभा

Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07पीजी कॉलेज में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा व - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन और यूथ रेडक्रॉस व नशामुक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें कुलदीप ने प्रथम विकास ने द्वितीय और अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. मुकेश यादव, डॉ. सत्य पाल सुलोदिया और डॉ. सोनू जागलान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि नशा व्यक्ति और परिवार के पतन का कारण है। समाज पर भी नशे का विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूरी बना कर रखनी चाहिए। डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित रूप से नशा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी नशे के विरुद्ध जागरूक हो सकें और समाज में जागरूकता पैदा कर सकें। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें