फोटो 01 बस स्टैंड परिसर में लीकेज से हुए कीचड़ में फंसी पिकअप। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में विद्यार्थियों के निशुल्क बस पास कार्यालय के सामने पेयजल लाइन दो-तीन दिनों से लीक है। इससे कार्यालय के बाहर पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां कीचड़ जमा होने से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पानी के कैंपर की आपूर्ति करने वाली पिकअप गाड़ी कीचड़ में फंस गई। चालक-परिचालक ने आधे घंटे के प्रयास के बाद गाड़ी निकाली। अधिकारियों ने एक-दो दिन में लीकेज की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
कर्मचारियों के अनुसार, परिसर के बोरवेल से खारा पानी आता है। यह पानी शौचालयों की टंकी भरने, साफ-सफाई व बसों की धुलाई में उपयोग होता है। खारे पानी से लोहे के पाइप जल्दी गल जाते हैं। इससे लीकेज की समस्या अक्सर बनी रहती है।
इस समस्या से निजात पाने के लिए विभाग प्लास्टिक के पाइप बिछाने की योजना बना रहा है। बस स्टैंड परिसर में बंदरों की बड़ी संख्या है। बंदर अक्सर छत पर रखी पानी की टंकी के पाइप तोड़ देते हैं। इससे कर्मचारियों सहित आमजन को भी परेशानी होती है।
वर्जन:
प्लंबर अपने किसी निजी कारण से छुट्टी पर गया हुआ था। गुरुवार को काम पर वापस आते ही वह लीकेज की समस्या को ठीक करने में जुट गया है। उम्मीद है आज-कल में इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
-ब्रह्मप्रकाश, मुख्य निरीक्षक, डिपो, नारनौल।