फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक घंटे की जगह 30 मिनट आपूर्ति से गहराया पेयजल संकट

Sun, 20 Apr 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10आधे से भी कम हुआ रेवाड़ी रोड के जलघर में पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर में जलापूर्ति का समय एक घंटे से घटाकर 30 मिनट कर दिया गया है जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। इससे पानी की टंकियां नहीं भर पाती हैं। साथ ही प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की राशनिंग होने से पहले से ही लोग परेशान थे। अब आपूर्ति का समय घटने से समस्या बढ़ गई है।
वाटर टैंकों में सिर्फ एक सप्ताह का पानी बचा है। 25 अप्रैल तक जेएलएन नहर में पानी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर नहर में पानी आने में देर हुआ तो पेयजल की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। इसी को देखते हुए जलापूर्ति का समय घटाया गया है ताकि नहर में पानी देर से आने की स्थिति में कुछ दिनों तक आपूर्ति की जा सके। पहले मोहल्लों में एक घंटे तक पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन अब 30 मिनट आपूर्ति की जा रही है। एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है। ऐसी स्थिति में अगर किसी बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब हो जाए तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड और नसीबपुर के जलघरों में एक सप्ताह का पानी है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जलापूर्ति का समय कम करने से पानी की कुछ बचत की जा रही है। 25 अप्रैल तक जेएलएन नहर में पानी आने की उम्मीद है। अगर नहरी पानी सही समय पर आ जाता है तो पेयजल संकट नहीं होगा लेकिन अगर पानी आने में देरी होती है तो विभाग को भी राशनिंग की आवश्यकता पड़ेगी। जिले में 80 प्रतिशत लोग नहरी पानी पर निर्भर हैं, इसलिए पानी समय पर आना जरूरी है।
कोट-
गर्मी के शुरुआती दौर में ही पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर रहा है। वार्ड नंबर 20 के मोहल्ला देवस्थान, चेतावाली कूई, बड़का कुआं, काबिल संघीवाड़ा में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इन मोहल्लों में पांच दिनों से पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पर रही है।-घनश्याम शर्मा, पूर्व पार्षद, देवस्थान।
कोट
पहले मोहल्ले का वाटर टैंक पूरा भरने के बाद जलापूर्ति की जाती थी। अब टैंक पूरा भरता नहीं है और पानी की आपूर्ति कर दी जाती है जिससे पानी पूरी तरह से नहीं आ पा रहा है। पानी की कमी के कारण परेशान लोग मजबूरन 400 रुपये में पानी के टैंकर डलवाने पर मजबूर हो रहे हैं।-रिपुदमन पांडेय, मोहल्ला काबिला संघीवाड़ा।
कोट
पहले मोहल्ले में जलापूर्ति एक घंटे तक होती थी। अब गर्मी में 30 मिनट तक जलापूर्ति की जा रही है जिससे टंकी नहीं भरती है। इसी पानी से दो दिन काम चलाना पड़ता है। गर्मी में पानी की खपत बढ़ गई है।-जयप्रकाश, संघीवाड़ा।
कोट
मोहल्ले में हमारा घर सबसे आखिरी में है जिससे प्रेशर के साथ पानी नहीं आता है। मोटर लगाने के बाद भी काफी धीमी गति से पानी आता है। इसके चलते पानी की समस्या गंभीर हो गई है।-मोहनलाल, संघीवाड़ा।
विज्ञापन

वर्जन-
जलापूर्ति का समय एक घंटे से घटा कर 30 मिनट कर दिया गया है। गत वर्ष गर्मी में नहर आने में देरी हो गई थी। शेड्यूल इसलिए बदला गया है ताकि इस बार भी पानी आने में देरी हो जाए तो पानी की राशनिंग कर कुछ दिन काम चलाया जा सके। नहर में समय से पानी आने पर जलापूर्ति की अवधि बढ़ा दी जाएगी। -नितिन कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें