फोटो 11 जनरल परेड के दौरान निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। पुलिस लाइन नारनौल में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने और कड़ा अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल भी करवाई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 ईआरवी वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने गाड़ियों में मौजूद उपकरणों, किट और रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया और तैनात कर्मचारियों को गश्त व पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और समाज में भयमुक्त माहौल स्थापित करने के लिए यह बहुत जरूरी है।
कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सुनसान जगहों को चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान आईपीएस बैशाख बागी और डीएसपी भारत भूषण भी उपस्थित रहे।