फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना खंड की ग्राम पंचायतों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियां तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना खंड के तहत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियां तैयार हो गई हैं। जिला निर्वाचक अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार कनीना ने बताया कि गांव स्याना, कपूरी, भोजावास, छितरौली व धनौंदा की सूचियां एक जनवरी 2026 की पात्रता तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं। इनका निरीक्षण आम नागरिक नौ मार्च तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से यह सूचियां उपायुक्त कार्यालय नारनौल, तहसीलदार कनीना, संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत कार्यालय, पंचायत समिति कनीना व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में निशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध करवा दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करवाने, किसी प्रविष्टि को संशोधित करवाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करानी है तो वह 3 मार्च से 10 मार्च को शाम 4 बजे तक अपना लिखित दावा या आपत्ति एसडीएम कार्यालय कनीना, बीडीपीओ कार्यालय या संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटान 12 मार्च को जिला निर्वाचक अधिकारी एवं एसडीएम कनीना की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विरुद्ध अपील 16 मार्च तक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नारनौल के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इनका अंतिम निपटान 19 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें