फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में डॉ. विश्वेश्वर ने संभाला पदभार

Fri, 12 Dec 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19जिला ​शिक्षा अ​धिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक का स्वागत करते विभाग के अ​धिकारी। संवा
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने वीरवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे नारनौल में उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

नए दायित्व संभालते हुए डॉ. कौशिक ने कहा कि उनका लक्ष्य जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं, ऐसे में वे विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि जिला महेंद्रगढ़ पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में हरियाणा प्रदेश में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। कार्यभार ग्रहण समारोह में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल संतोष चौहान, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी सुभाष सांभरिया, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, प्रवक्ता डॉ. पंकज गौड़ व जिला समन्वयक एफएलएन डॉ. विक्रम सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें