फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिश्वत लेते क्लर्क और होमगार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर-18रिश्वत लेने वाले र्क्लक को कार्यालय लेकर पहुंची एसीबी की टीम।
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। होमगार्ड कार्यालय नारनौल स्थित ट्रेनिंग सेंटर में तैनात क्लर्क राकेश और महेंद्रगढ़ सदर थाने में तैनात होमगार्ड सतीश को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा हैं। इससे पहले आरोपी शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रकम ले चुका था।
विज्ञापन

एसीबी गुरुग्राम को इसकी शिकायत कुराहवटा गांव निवासी महेंद्रगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड अशोक कुमार ने दी थी। अशोक ने शिकायत में बताया कि होमगार्डों की ड्यूटी हर तीन माह के बाद दौबारा लगाई जाती है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले सतीश और राकेश ने उससे छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायतकर्ता पहले ही चार हजार रुपये आरोपी सतीश को दे चुका था जिसके बाद उससे बकाया दो हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जानकारी के अनुसार मामले की एक रिकॉर्डिंग भी एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी गुरुग्राम की टीम ने शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि लेकर भेजा। जैसे ही आरोपी सतीश ने शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये की रिश्वत ली तभी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।
नेटवर्क खंगाल रही जांच एजेंसी
जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। फिलहाल एसीबी ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी सांझा की जाएगी।
430 होमगार्डों पर क्लर्क का प्रभाव
जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क का प्रभाव करीब 430 होमगार्ड जवानों पर था। वह हर तीन महीने में ड्यूटी लगाने के नाम पर प्रत्येक होमगार्ड जवान से लगभग 6 हजार रुपये की अवैध वसूली करता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जो जवान पैसे नहीं देता था। उसकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी या फिर उसे दूरदराज क्षेत्रों में तैनात करने की धमकी दी जाती थी।
वर्जन
दोनों आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई रिकॉर्डिंग को भी जांच में शामिल किया गया है। -वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें