फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. नितिन बने पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी

विज्ञापन
फोटो 27कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि महेंद्रगढ़ जिले में योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के लिए डॉ. नितिन योगाचार्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पतंजलि विश्वविद्यालय से शिक्षित डॉ. नितिन को पतंजलि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को नारनौल स्थित आरोग्य वैलनेस सेंटर में पतंजलि परिवार महेंद्रगढ़ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के चयन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के हरियाणा राज्य प्रभारी माननीय ईश आर्य उपस्थित रहे। वहीं, रेवाड़ी से आए रामनिवास बेनीवाल ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
सर्वसम्मति से नई समिति का गठन करते हुए डॉ. नितिन यादव योगाचार्य को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ईश आर्य, रामनिवास बेनीवाल और पूर्व जिला प्रभारी निलेश मुद्गल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान स्लम टैलेंट एरिया नारनौल से हनी गुप्ता और बेटी रीना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति प्रभारी जुगबीर, दयाराम रेवाड़ी, टाइगर क्लब से राकेश, सीपी संघी, ओमप्रकाश, रतन, अशोक, डॉ. भंवर सिंह कसाना, डॉ. धर्मवीर यादव, संदीप सलूनी, योगिनी जैस्मीन, सरोज देवी सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें