फोटो नंबर-23समाज की विभूतियों का सम्मान करते गौड़ सभा के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर डॉ. जीएल शर्मा, डॉ. लावण्य शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, अशोक शर्मा, पवन भारद्वाज और पार्षद संजय शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभा प्रधान राकेश मेहता ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज को प्रेरणा देते हैं और गौरव बढ़ाते हैं। इस मौके प्रमुख रूप से सचिव कृष्ण कुमार, रामानंद शर्मा, विजय गोस्वामी, अमित पांडे, धर्मेंद्र वशिष्ठ, केके शर्मा एडवोकेट, मदनलाल शर्मा, दया किशन शांडिल्य, पीडी गौड़, मनीष वशिष्ठ, सुरजीत सिंह अरोड़ा, उमेश शर्मा, रविदत्त शर्मा आदि सहित काफी संख्या लोग मौजूद रहे। संवाद