फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. नेहा को राष्ट्रपति के हाथों मिली डिग्री

विज्ञापन
फोटो 06 डॉ. नेहा लोहचब
विज्ञापन

विज्ञापन

नांगल चौधरी। गांव की गलियों से निकलकर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स तक पहुंचने वाली तोताहेड़ी की बेटी डॉ. नेहा लोहचब ने अपनी मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में 6 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों डिग्री प्राप्त करना उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का पल रहा।
गांव तोताहेड़ी निवासी अजीत सिंह लोहचब और राजबाला देवी की बेटी नेहा ने नीट यूजी-2020 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 720 में से 651 अंक हासिल कर एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस में प्रवेश पाया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और एमबीबीएस के बाद जनरल सर्जरी में उच्च चिकित्सा शिक्षा हासिल की। अपनी बैच में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेहा की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।
विज्ञापन

फिलहाल नेहा पीडियाट्रिक सर्जरी यानी बाल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च चिकित्सा शिक्षा हासिल कर रही हैं। उनका लक्ष्य बच्चों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें