फोटो नंबर-02हरित वसुंधरा समिति के सदस्यों को सम्मानित करती प्राचार्य पूर्णप्रभा। स्रोत-संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण क्लब, यूथ रेडक्रॉस, एनसीसी, एनएसएस इकाइयों और हरित वसुंधरा आधार सीमित द्वारा परिसर में 250 पौधरोपण किया जा चुका है। डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय के सुंदरीकरण और हरा-भरा बनाने का प्रयास हो रहा है।
हरित वसुंधरा आधार सीमित के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. जयदयाल सैनी और मेंबर डॉ. उमेश सैनी को प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमारी यादव, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. पलक, डॉ. जयपाल मौजूद रहे।