महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. जयलाल यादव के सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जिलेभर के किसानों ने डॉ. जयलाल यादव को सम्मानित किया। कृषि क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना कर उनकी उपलब्धियां गिनाईं।
डॉ. जयलाल यादव ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय, गांव नौताना से प्राप्त करने के बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से बीएससी ऑनर्स कृषि, एमएससी एवं पीएचडी कीट विज्ञान डिग्री प्राप्त की।
डॉ. जयलाल ने वर्ष 1993 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल में बतौर सहायक वैज्ञानिक एवं सहायक प्रोफेसर के पद पर सफर की शुरूवात की थी।
डॉ. जयलाल यादव को वर्ष 2006 में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं एसोसिएट प्रोफेसर और वर्ष 2009 में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति मिली और वर्ष 2024 में केंद्र के वरिष्ठ संयोजक एवं मुखिया बनने का अवसर मिला।
समारोह में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. राजपाल यादव. डॉ. पूनम, डॉ. आशीष शिवरान, डॉ. कविंद्र, डॉ. स्नेह, कंप्यूटर प्रोग्रामर नवीन डाबर, समशेर, सुभाष, देशराज, परवीन, इंद्रजीत, नरेंद्र ने डॉ. जयलाल यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी।