फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. होशियार सिंह ने जैव विविधता लेखन में पाया प्रदेश में प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा जैव विविधता संरक्षण पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में डॉ. होशियार सिंह यादव को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार मिला है। विजेता डॉ. होशियार सिंह को बतौर ईनाम पांच हजार रुपये व प्रमाण पत्र रविवार को पिंजौर में आयोजित संगोष्ठी में दिया गया। बता दें कि 13 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा 13 मई को आयोजित प्रतियोगिता में हिंदी भाषा में कम से कम 500 शब्दों का लेख भेजना था। इसमें डॉ. होशियार सिंह कनीना निवासी ने भाग लिया और प्रथम पुरस्कार पांच रुपये जीता है। डॉ. होशियार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में बतौर विज्ञान अध्यापक कार्यरत हैं। कार्यक्रम में घनश्याम शुक्ला आईएफएस, सचिव हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, दीपक नंदा एचएफएस गुरमीत सिंह डीएफओ, सतन कुमार, मुकेश एवं हैप्पी यादव आदि मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. होशियार सिंह की इस उपलब्धि पर पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामानंद यादव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार प्राचार्य, सुनील कुमार, राजेश कुमार शास्त्री, सत्येंद्र शास्त्री, महेश कुमार बोहरा, डॉ. राजेश कुमार, कृष्ण सिंह, धनौंदा के प्राचार्य कृष्ण कुमार, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें