नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में भूगोल के सहायक प्रोफेसर डॉ. दलीप सिंह की 38 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गांव लहरोदा निवासी डॉ. दलीप ने महिला कॉलेज में 8 वर्ष तक सेवा दी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि डॉ. दलीप सिंह को महाविद्यालय परिवार कभी नहीं भूल पाएगा। इस अवसर पर डॉ. दलीप सिंह के परिवार से पत्नी कैलाश देवी, पुत्र अरुण, बहू मोनिका, पुत्री शशि और श्वेता, दामाद मनोज और प्रदीप आदि उपस्थित रहे। संवाद