फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीपीआईआईटी के सचिव ने इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोेटो 8इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का दौरा करते डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का निरीक्षण अमरदीप सिंह भाटिया ने किया। उनके साथ एनआईसीडीसी के प्रबंध निदेशक रजत कुमार सैनी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति और सुविधाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देकर स्थानीय कौशल को काम देना है।
बैठक के बाद पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एचएसआईआईडीसी के एमडी सुशील सारवान, उपायुक्त अनुपमा अंजली, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 886.78 एकड़ क्षेत्र में फैला यह केंद्र वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के किनारे स्थित होने के कारण व्यापारिक दृष्टि से पूरे देश के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि यह विकास का एक ऐसा ईको-सिस्टम है जो आने वाले समय में हजारों अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन करेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की सक्रियता के चलते इस परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
वर्तमान में न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से परियोजना स्थल तक रेल संपर्क का कार्य अंतिम चरणों में है, जिसके मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा आंतरिक रेल यार्ड और प्लेटफार्म बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
इस अवसर पर एचएसआईआईडीसी के एजीएम रघुवीर सिंह, मैनेजर ज्ञानवीर पूनिया, एसपीवी के सीओओ संजीत सिंह तथा सीनियर मैनेजर रवि सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें