नारनौल। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए हर घर अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर मच्छर के लार्वा की जांच की गई। उप सिविल सर्जन डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला शिलाखाना व गुरुनानकपुरा में घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच की।
डॉ मनीष यादव ने बताया कि अभियान के दौरान 5 घरों में लार्वा पाया गया जिनको नोटिस दिया गया है। अभियान के दौरान 10 बुखार के मरीज मिले जिनकी रिपोर्ट जांच में नेगेटिव पाई गई। इस अवसर पर टीम में मुकेश कुमार, अजय कुमार, महेश कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार व गुरजीत कौर शामिल रहे।
नारनौल के नागरिक अस्पताल के डॉ. अशोक कुमार के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले में 149 टीमों ने 11,25,295 घरों का दौरा किया है। इसमें 53 घरों में लार्वा पॉजिटिव पाए गए हैं जिनको नोटिस दिया गया है। इस वर्ष अभी तक 4 डेंगू पॉजिटिव मरीज आए हैं जबकि 2025 में 57 मरीज, 2024 में 62 मरीज और 2023 में 44 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे।