महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शुक्रवार को अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत गांव उच्चत में सरसों खेत दिवस का आयोजन किया गया। किसानों को सरसों की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे में बताया गया।
केंद्र के वरिष्ठ संयोजक व कीट वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने किसानों व महिलाओं को सरसों फसल के लगाए हुए प्रदर्शन प्लाट की उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के किसान सरसों फसल की अच्छी पैदावार ले रहे हैं। इसके उपरांत भी किसान फसल उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाने में पीछे हैं। किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाना चाहिए ताकि सरसों के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सके।