महेंद्रगढ़। उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष गौरव खटाना एसडीजेएम के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया गया।
न्याय रक्षक ज्योति अग्रवाल तथा आधार मित्र विजय सिंह ने शिविर लगाकर किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि मासिक धर्म किशोरियों के विभिन्न आधार है। मासिक धर्म के दौरान घबराए नहीं, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे तथा खाने पीने में तरल पदार्थ के साथ गर्म वस्तुओं का सेवन करें। मासिक धर्म के दौरान कपड़े का इस्तेमाल नहीं करे इनसे बीमारी होने का खतरा रहता है।
इसलिए नैपकिन एवं पैड का इस्तेमाल करें और उनको सार्वजनिक जगह पर ना फेंके। जबकि नैपकिन को जलाकर खाद के रूप में बना सकते है। उस खाद को पैड पौधों में डाला जा सकता है। विधिक सेवक विजय सिंह ने बताया कि हर स्कूल एवं कॉलेज में सरकार की ओर से निशुल्क नैपकिन दिए जाते है। इस मौके पर प्राचार्य जयपाल सिंह, सतीश कुमार, सुषमा मौजूद रहे।