फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरें नहीं, मदद के लिए 112 पर करें कॉल : एसआई

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- राजकीय महिला  महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसआई सवीना मान ने कहा कि आपात स्थिति में छात्राएं डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं। फोन उपलब्ध न होने पर वे किसी अन्य व्यक्ति का फोन लेकर भी पुलिस को सूचना दे सकती हैं। उन्होंने यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास डायल 112 की टीमें तैनात रहती हैं और दिन में गश्त भी करती हैं। रास्ते या संस्थान में दुर्व्यवहार होने पर छात्राएं पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली छात्रा की जानकारी गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
संस्थान की वक्ता डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। किसी शिक्षक या अन्य व्यक्ति की ओर से गलत व्यवहार किए जाने पर छात्राएं संस्थान की एंटी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी को शिकायत दे सकती हैं। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने भी छात्राओं के लिए संचालित सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

-
छात्राओं के सवाल और जवाब
गीतिका : वाहन में पीछा कर रहा हो तो क्या करें?
फोन कर पुलिस को जानकारी दें। अगर फोन नहीं है तो अन्य व्यक्ति या महिला के फोन से पुलिस को जानकारी दे सकती हैं। तुरंत इस पर एक्शन होगा।

सुमन : सोशल मीडिया पर भी परेशान करते हैं?
सोशल मीडिया पर अगर कोई परेशान करता है इसके स्क्रीनशॉट लें और पुलिस थाने में आकर मिल सकती है। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

फोटो संख्या:58- राजकीय महिला  महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें