फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली में नीलम-सुमन ने बिखेरी रचनात्मकता

विज्ञापन
फोटो 09 छात्राओं की बनाई हुई रंगोली को देखते स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में नीलम एवं सुमन ने शानदार रंग संयोजन और विषय की सुंदर प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति, एकाग्रता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें