फोटो नंबर-05शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते अतिथि। स्रोत- संस्था
नारनौल। रक्तदान महादान इस बात को नारनौल की सशक्त क्लब, युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जन सेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की रक्तदान टीम साबित कर रही है। अटेली के गांव सुराणा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से रक्तदान कैंप का आयोजन किया।
कैंप में बलबीर सिंह, लीलाराम, शीशराम, ब्रह्मजीत शर्मा, अजय कुमार, सरपंच विश्वास राव, सुभाष ने रिबन काट कर कैंप का शुभारंभ किया। ब्लड कैंप इंचार्ज डॉक्टर संगीता यादव ने कहा कि रविवार को अटेली क्षेत्र में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। स्वाति ने पहली बार रक्तदान किया।
आशीष राव ने बताया कि समूह के रक्तदानी सदस्य सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं। महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कैंप में 45 रक्तवीर ने रक्तदान किया। कैंप में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल, सिविल हॉस्पिटल, मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अविनाश, दीपा यादव, अरविन्द, यतिन, स्वाति यादव मौजूद रहे।