फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू गैस का हो रहा कॉमर्शियल इस्तेमाल, 22 सिलेंडर जब्त

विज्ञापन
फोटो नंबर-18बाजार में कट्टे से ढक कर किया जा घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। घरेलू गैस सिलिंडर का कॉमर्शियल प्रयोग रोकने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सोमवार को भी छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान होटलों, ढाबों और रेहड़ियों पर टीम ने नांगल चौधरी से 10 व नारनौल से 12 घरेलू गैस सिलिंडरों को जब्त किया। टीम ने नारनौल में बस स्टैंड से रेवाड़ी रोड व गांव नीरपुर तक छापेमारी की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सुबह करीब 11 बजे नांगल चौधरी बाजार में छापेमारी शुरू की। हालांकि कार्रवाई की भनक लगने पर कई संचालकों ने पहले ही घरेलू सिलेंडर छिपा दिए।
इसके अलावा कुछ रेहड़ी चालकों ने घरेलू सिलिंडर के स्थान पर पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडरों का उपयोग शुरू कर दिया है। इनसे चाय आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने नांगल चौधरी के कालिया नांगल और टोल प्लाजा के पास स्थित होटलों व ढाबों पर जांच की। यहां कई जगह घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते पाया गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 10 सिलिंडरों को जब्त कर लिया।
फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सचिन ने संचालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में केवल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर अशोक सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग की ओर से पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिले भर से करीब 52 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
यहां से बुक कर सकते हैं सिलिंडर
एचपी गैस के उपभोक्ता 8888823456 पर या मिस कॉल के लिए 9493602222 का प्रयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार इंडियन गैस के लिए 7588888824 नंबर और मिस कॉल के लिए 8454955555 जारी किया गया है। भारत गैस के उपभोक्ता बुकिंग के लिए 7718012345 या 7715012345 पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि मिस कॉल सेवा के लिए 7710955555 नंबर का उपयोग किया जा सकता है।
वर्जन:
कपड़ों व कट्टों से ढक कर उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलिंडरों की भी गहनता के साथ जांच की जाएगी। इस तरह चोरी से घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।-अरुण सैनी, सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक

फोटो नंबर-18बाजार में कट्टे से ढक कर किया जा घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें