नारनौल। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश भर के चिकित्सक 27 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में मरीज को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एचसीएमएस के जिला अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने बताया कि 27 दिसंबर को ओपीडी बंद रहेगी, अगर फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। चिकित्सक एसएमओ की सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर भी चिकित्सक मांग कर रहे है। बता दे कि चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर 8 दिसंबर को 2 घंटे की हड़ताल कर चुके हैं। इसके बाद 19 दिसंबर को काला रिबन लगाकर रोष जता चुके हैं।