-फोटो 61 : नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। चार दिनों तक हड़ताल पर रहने के बाद पांचवें दिन शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी पर लौटे। ओपीडी में जांच कराने वालों की भीड़ रही। वहीं लैब में ब्लड की जांच कराने वालों का भी तांता लगा रहा। हालांकि शुक्रवार को आम दिनों के मुकाबले भीड़ सामान्य से काफी कम ही रही।
दरअसल, वीरवार देर रात डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई थी। इसकी जानकारी कई लोगों तक नहीं पहुंच सकी और मरीज अस्पताल नहीं पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार और सोमवार को मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और लंबित सर्जरी और अन्य ऑपरेशन भी शुरू किए जाएंगे।
वर्जन
वह हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में दो दिनों से इलाज के लिए चक्कर काट रहे थे लेकिन हड़ताल के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को हड़ताल से डॉक्टर वापस लौटे तो उन्हें इलाज मिला है।
लाइनपार निवासी सुमेर सिंह
वर्जन
वह शुक्रवार को ईएनटी विभाग में इलाज कराने पहुंचीं। चार दिनों से डॉक्टरों की हड़ताल थी। उन्हें इस बारे में जानकारी थी तो वह चार दिनों तक अस्पताल नहीं आईं। हड़ताल खत्म हुई तो डॉक्टरों से इलाज मिला।
निशा, बहादुरगढ़।
वर्जन
हड़ताल पर गए सभी डॉक्टर शुक्रवार को ड्यूटी पर लौट आए और ओपीडी में उपचार शुरू किया। हड़ताल के कारण रुका काम भी सुचारु रूप से चला।
डॉ. विनय देशवाल, प्रबंधक अधिकारी, नागरिक अस्पताल
-फोटो 61 : नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे लोग। संवाद