फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर, 3 हड्डी रोग के हुए ऑपरेशन

विज्ञापन
12jjrp20- सिविल अस्पताल की लैब में जांच करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में जहां 1,200 से 1,300 तक ओपीडी होती है। वहीं हड़ताल खुलने के बाद शुक्रवार को लगभग 700 ओपीडी हुई। तीन हड्डी रोग के ऑपरेशन भी हुए। इसके अलावा आंखों और सामान्य रोग के ऑपरेशन अगले सप्ताह से शुरू होंगे। आंखों के ऑपरेशन के लिए सोमवार व मंगलवार को मरीजों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा ओपीडी महिला रोगों की रही। महिला मरीज काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। मेडिसन, बच्चा रोग, नेत्र रोग ओपीडी के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही।
सिविल अस्पताल में पिछले 12 दिन से अल्ट्रासाउंड बंद हैं। यहां के सरकारी चिकित्सक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड बाहर निजी केंद्रों से करवाए जा रहे हैं। हालांकि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड फ्री हो रहे हैं लेकिन दूर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को बार-बार अस्पताल और केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं महिलाओं का आरोप है कि उन्हें रंगीन अल्ट्रासाउंड के लिए तो 2,500 रुपये तक की राशि खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें