फोटो नंबर-13नारनौल के शिक्षण संस्थान में छात्रों को साइबर क्राईम के प्रति जागरूक करते पुलिस
नारनौल। साइबर सुरक्षा जागरूकता दिवस के अंतर्गत नारनौल के शिक्षण संस्थान में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में वेब हाईजैकिंग, नेटवर्क सर्विस अटैक, वायरस और वीडियो कॉल धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों पर चर्चा की गई।
महाबीर चौकी इंचार्ज पीएसआई रवि ने बताया कि किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर न करें, किसी के कहने पर कोई भी एप डाउनलोड न करें। अंजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप या ईमेल पर संदिग्ध लिंक को ओपन ना करें ताकि साइबर क्राइम से बचा जा सके।