फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड के लिए दस केंद्रों पर आज से परीक्षाएं, किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड नियमित और री-अपीयर परीक्षा के लिए बुधवार को दस केंद्रों पर 2000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार को एसडीएम विश्राम कुमार मीणा के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा, राजेश शर्मा झाड़ली ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में कोरोना के मानकों को पूरा करने के बाद ही विद्यार्थी अंदर आ सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की डीएलएड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। महेंद्रगढ़ उपमंडल एरिया में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगभग 200 विद्यार्थी रहेंगे। सरकार के निर्देशों के अनुसार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा और राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में हिदायतों की सूचना चस्पा की गई है। परीक्षार्थी मास्क का प्रयोग करेंगे। विद्यार्थी अपने साथ सैनिटाइजर और पानी की बोतल अवश्य लेकर आएं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने के लिए ड्यूल डेस्क का प्रबंध किया गया है। उपमंडल अधिकारी कार्यालय के 123 नंबर कमरे में प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षा संपन्न शाम के समय उसी कमरे में उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। इस अवसर पर हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक गजेंद्र यादव, एमएस मेमोरियल स्कूल के संचालक नरेंद्र राव, ओम प्रकाश यादव, अमित कुमार आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें