नारनौल। हरियाणा सरकार की ओर से आगामी 2 से 7 अक्तूबर तक फरीदाबाद के सूरजकुंड में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। इच्छुक उद्यमी अपने नाम एवं विवरण 23 सितंबर तक ad-mgh.msmehry.gov.in ईमेल पर भेज सकते हैं।
जिला एमएसएमई केंद्र के उप निदेशक संदीप ने बताया कि 2 से 7 अक्तूबर तक सूरजकुंड फरीदाबाद में आयोजित होने वाले दीपावली मेले में कला एवं शिल्प, लाइट, दीये, मोमबत्तियां, खाद्य, गिफ्ट पैक, आभूषण (मोती व कृत्रिम आभूषण), प्राकृतिक पौधे, खिलौने-खेल, बर्तन एवं क्रॉकरी आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसमें स्टॉल का आकार 100 स्क्वायर फीट का होगा। मेले में स्टॉल लगाने के लिए उद्यमी को 10 हजार रुपये प्लस जीएसटी देनी होगी।