फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वादन में दिव्या और नृत्य में नैन्सी ने मारी बाजी, समूह नृत्य में कोमल एंड ग्रुप प्रथम

विज्ञापन
फोटो नंबर-08महिला कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में आगामी जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं के चयन को लेकर बुधवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल गायन में मीनाक्षी ने पहला, शगुन ने दूसरा तथा अंजली और दीपिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
एकल वादन में बीए तृतीय वर्ष की दिव्या प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की दिव्या द्वितीय और रिशु तृतीय रही। एकल नृत्य में नैन्सी ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय तथा निकिता और कमलेश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में कोमल एंड ग्रुप प्रथम और नैन्सी एंड ग्रुप द्वितीय रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी के निर्देशन और अध्यक्षता में हुआ। सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन डॉ. हरमीत कौर ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. मनीषा सैनी और डॉ. मनदीप यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाते हैं। उन्होंने चयनित छात्राओं को 26 से 28 अक्तूबर तक होने वाले जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें