फोटाे नंबर- 19नारनौल के बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते छात्र।
नारनौल। बाल भवन में चल रहे तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल गान, सोलो क्लासिकल डांस व राष्ट्रीय समूह गान का प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने किया।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले के 54 स्कूलों की टीम के 350 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। एकल गान व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी फोक सोंग, क्लासिकल सोंग, देशभक्ति गीतों व भजन की प्रस्तुति दी। सोलो क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत लोक क्लासिकल नृत्यों को दर्शाया, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बाल भवन आज छोटा भारत दिखाई दे रहा हो। इसी कड़ी में 8 नवंबर को प्रश्नोत्तरी (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) तथा वन एक्ट प्ले/थियेटर प्ले (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
सोलो क्लासिकल डांस (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की दिवाक्शी ने प्रथम स्थान व सीसीए पब्लिक स्कूल गुरुग्राम की उन्नति वशिष्ठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो क्लासिकल डांस (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी की सुहाना ने प्रथम स्थान व आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के शिवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो क्लासिकल डांस (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की छवि ने प्रथम स्थान व कनाल वैली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की ईशानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी के वेदांत सैनी ने प्रथम व आरपीएस स्कूल सेक्टर-89 गुरुग्राम के निशांत ने द्वितीय तथा एकल गान (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी के रियांश ने प्रथम व राज इंटरनेशनल स्कूल की मानवी भारद्वाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में एकल गान (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल सेक्टर-50 गुरुग्राम के आयान ने प्रथम स्थान व आरपीएस स्कूल रेवाड़ी की पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।