फोटो संख्या:82- लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली को गुलदस्ता भेट कर स्वागत करते बार एसोसिए
महेंद्रगढ़। नव नियुक्त जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि के सिविल सचिवालय में पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान संदीप यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। बार प्रधान संदीप यादव ने कहा कि बार एसोसिएशन प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपायुक्त जनता और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी व पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी। मौके पर बार के पूर्व प्रधान रविंद्र यादव, पूर्व प्रधान राजू यादव, आलोक खैरवाल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।