नारनौल। विद्युत मंत्री रणजीत सिंह 29 दिसंबर को पंचायत भवन में सुबह 11 बजे जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 16 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। इनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान करवाया जाएगा।
डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस बैठक में सहायक, भू-वैज्ञानिक, भू-जल नारनौल का एक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नारनौल का एक, जिला वन अधिकारी महेंद्रगढ़ के दो, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल का एक, उपनिदेशक, पशुपालन व डेयरिंग विभाग नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़ का एक, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ के दो, कार्यकारी अभियंता, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता, एचएएसएमबी रेवाड़ी का एक, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, सचिव, नगर पालिका महेंद्रगढ़ का एक, सहायक श्रमायुक्त रेवाड़ी का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्रगढ़ का एक तथा पुलिस अधीक्षक नारनौल का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव भगड़ाना का औंकार, दुलोठ अहीर का सरपंच ग्राम पंचायत व ओम प्रकाश, विजय पाल, संजय, राजवीर, दुलोठ अहीर का संतलाल, वन मंडल अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ का डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक शर्मा, गांव कलवाड़ी का अमर सिंह, गांव बापड़ोली का राजकुमार, गांव देवास का सतवीर, नावा का राजेंद्र प्रसाद, गांव राजावास व राठीवास का सरपंच चौधरी मोहित घुघु, गांव भालखी का कुरडाराम, गांव बायल का जगदीश प्रसाद व समस्त ढाणी वासी, गांव बूढ़वाल का धर्मवीर सरपंच व समस्त ग्रामवासी, मोहल्ला करेलिया बाजार वार्ड नंबर 4 महेंद्रगढ़ का शेर सिंह, गांव गुढ़ा का होशियार सिंह, बुचोली का रामबिलास तथा गांव सेहलंग का राजपाल का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।