फोटो 15छात्राओं से बातचीत करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमा
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने मंगलवार को खरखड़ी मोहल्ला स्थित अंध विद्यालय का दौरा किया। छात्राओं से उनका हालचाल जाना।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी भी मौजूद थीं। अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत है तो बताया जाए। आपकी हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने अंध विद्यालय में प्रबंध व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पूरी मेहनत व लगन के साथ अपनी पढ़ाई करें। जीवन में पढ़ाई ही सबसे बड़ा धन होता है। इस मौके पर छात्राओं को खाद्य सामग्री भी वितरित की।