फोटो संख्या:-53 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री देत
- फोटो : संवाद
कनीना। गांव बुचावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रभा खेतान फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इसके साथ-साथ विद्यार्थियाें को जूते, जुराब व नजर के चश्मे भी दिए गए।
प्राचार्य सूबे सिंह चौहान व मुख्य शिक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व नजर के चश्मे निशुल्क दिए गए। फाउंडेशन के सदस्य डाॅ. हेमंत व कमल शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन पौधे लगाकर प्रकृति का संरक्षण करता है और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित करता है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक कृष्ण कुमार, प्रवक्ता सतीश कुमार, योगिता, मीनाक्षी, रेनू, मंजू, सुशीला, दीपिका, सुरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद