फोटो संख्या:80-यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में बैठक करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी---स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रविवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। जिला प्रधान पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का नियमित करने की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभा का संचालन जिला सचिव जगदीश प्रसाद सतनाली ने किया।
एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह के सुझाव पर मीटिंग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का नियमित करने, अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 18 जनवरी को मीटिंग रखने की सर्व सम्मति से सहमति जताईं जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
जिला प्रधान पवन कुमार व जिला सचिव जगदीश प्रसाद सतनाली ने सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से अपील की कि 18 जनवरी को यादव धर्मशाला में सुबह 11 बजे पहुंचे। मौके पर लाली देवी, सतेंद्र, गीता, बबली, राकेश, दीपक, धर्मेंद्र, वीरपाल, पवन, धर्मवीर, ईश्वर, मुकेश, विजयपाल, शिवकुमार, राजवीर व अन्य मौजूूद रहे। संवाद