फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोगों के साथ लोकमत परिष्कार पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकमत परिष्कार जागरूकता अभियान के तहत डॉ. कृष्णा आर्या ने एडवांस योगा ग्रुप के सदस्यों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। एडवांस योगा ग्रुप सदस्य एवं मातृ शक्ति हरियाणा बाल संस्कार प्रमुख कृष्णा आर्या ने लोगों के साथ लोकमत परिष्कार पर चर्चा की। इसके बाद मातृ शक्ति व योगसाधकों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद व मातृ शक्ति बाल संस्कार प्रमुख डॉ. कृष्णा आर्या ने सुभाष पार्क में चल रही योग साधना उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों, महिलाओं व युवाओं को मतदान के महत्व बारे विस्तार से बताया। उन्होंने विशेषकर मातृ शक्ति व बुजुर्गों से मतदान महोत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया ताकि एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके और एक एक वोट का सही उपयोग हो सके। इस अवसर पर मातृ शक्ति डॉ. कृष्णा आर्या के साथ योगाचार्य बजरंग जांगिड़, सरोज कश्यप, राधेश्याम शर्मा, कविता, गंगाराम, चेतना, शुभा, समीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें