फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आत्महत्या रोकने में मीडिया की भूमिका पर की गई चर्चा

Sat, 28 Sep 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- हकेंवि में ‘वॉक फॉर लाइफ‘ कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित कुलपति प्रो. टंक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में आत्महत्या रोकथाम पर वॉक फॉर लाइफ विषय पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आत्महत्या रोकने में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक सप्ताह के इस आयोजन का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत 23 सितंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की थी। विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव भी उपस्थित रही। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आत्महत्या के विचारों को रोकने के लिए शांति और आत्म-अन्वेषण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी आंतरिक शांति खोजने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए अपने आप को और आसपास की दुनिया को गहराई से जानना आवश्यक है। इसमें नैदानिक अंतर्दृष्टि, शैक्षिक रूपरेखा, कानूनी पहलू, आत्महत्या की रोकथाम में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। समूह चर्चा का संचालन डॉ. विष्णु कुचेरिया ने किया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, समूह चर्चा, कविता पाठ, नारा लेखन, लघु फिल्में, स्किट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें