मंडी अटेली। स्थानीय जेएम दिव्यांग कल्याण पुनर्वास केंद्र में विश्व दिव्यांगता दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। वहीं दिव्यांगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। पर मुख्य अतिथि नपा पूर्व वाइस चेयरमैन स्नेह लता ने कहा कि यह दिव्यांग बच्चे घृणा के पात्र नहीं है, बल्कि प्यार के पात्र हैं।
संस्थान के बीएड व डीएड के छात्रों ने रैली में भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में दिव्यांग बच्चों को उपहार व मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर जिला पार्षद ठाकुर अजीत तंवर, पूर्व पार्षद अशोक जांगड़ा, पूर्व पार्षद बाबूलाल, अजय यादव, कृष्ण, जसप्रीत, रामभवन, मनोज कुमार व वेद प्रकाश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।